शहीदी दिवस पर एसवीएसयू में 155 ने किया रक्तदान
हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस क्लब, डीन स्टूडेंट वेलफेयर तथा जागृति महिला समाज सेवी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विश्वविद्यालय के 155 विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।
Read More


